फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   district roads will glow from Rs 52 crore

52 करोड़ से चमकेंगी जिले की सड़कें

Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
district roads will glow from Rs 52 crore
प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही 52 करोड़ सात लाख रुपये आवंटित कर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है। धनराशि मिलने के बाद विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक/भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्गों से गांव तक जाने के लिए गड्ढों में तब्दील 66 किलोमीटर लंबी छह पुरानी सड़कों की मरम्मत तथा 63 किलोमीटर लंबी 16 नई सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से धनराशि स्वीकृति किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


मंत्री ने इन सभी सड़कों का एस्टीमेट लोक निर्माण महकमे से बनवाकर शासन को भिजवाया था। मंत्री के प्रयास पर बीते दिनों लोक निर्माण मंत्री ने इन मार्गों के निर्माण की स्वीकृति देते हुए 52 करोड़ सात लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मीडिया प्रभारी पिंटू यादव ने बताया कि विशेषरगंज से संग्रामपुर होते हुए धौरहरा तक दस किलोमीटर, पनियार पावर हाउस से टिकरी होते हुए भादर तक 25 किलोमीटर, पीपरपुर लहना से मोचवा संपर्क मार्ग होते हुए भाई भादर रोड तक दस किलोमीटर, हथकिला से मिसरौली तक तीन किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत तथा छीड़ा भादर रोड से ढेमा, सोनारी अग्रेसर होते हुए रामगंज तक आठ किलोमीटर व सांगापुर से अग्रेसर सोनारी रामगंज तक दस किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। इसके अलावा संपर्क मार्गों का नया निर्माण होना है।


मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे सभी गांव
विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ऐसा पुरवा नहीं रहेगा जो मुख्य मार्गों से न जुड़ा हो। ऐसे पुरवों का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही चिह्नित ऐसे गांवों का एस्टीमेट तैयार कराकर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
-गायत्री प्रसाद प्रजापति, काबीना मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed