फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   district remains under heavy fog

घने कोहरे के आगोश में रहा जिला

Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
district remains under heavy fog
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम हो जाने से सड़कों पर चलने वाले वाहन धीमी गति से चलते रहे।
विज्ञापन

दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दिन भर धुंध छाई रही और धूप नहीं निकली। इससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोग ठंड से कांप उठे। शाम होते ही फिर कड़ाके की ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-93 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा की गति 1.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed