{"_id":"60e33efa8ebc3e4ae9570b27","slug":"district-bar-association-election-will-be-held-on-29th-sultanpur-news-lko5856175176","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम ) की सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया।
घोषित कार्यक्रम के तहत 29 जुलाई को मतदान व 30 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी। गहमा-गहमी के बीच वकीलों ने वार्षिक आय-व्यय पास कर दिया।
कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को दोपहर बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक शुरू हुई। सचिव राकेश श्रीवास्तव ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जेखा पेश किया। इसमें बताया कि वर्ष भर के दौरान एक करोड़, छह लाख, 983 रुपये की आय हुई है।
इसमें से 73 लाख, 20 हजार, 867 रुपये व्यय किया गया है। 33 लाख, 67 हजार, 116 रुपये की बचत दिखाई गई है। कई वकीलों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाते हुए सचिव की आख्या की कड़ी आचोलना की।
विज्ञापन
कई वकीलों ने आय-व्यय का समर्थन किया। बैठक के दौरान कई बार जमकर हंगामा भी हुआ। बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने वकीलों की ओर से लगाए आरोपों का सिलसिलेवार जबाव दिया। इसके बाद आय-व्यय आख्या पास कर अगले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई।
घोषित कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 19 जुलाई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 20 जुलाई को प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। 22 जुलाई को नामाकंन पत्रों की जांच व वापसी की जाएगी।
29 जुलाई को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा और दूसरे दिन मतगणना होगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष मानवेंद्र शुक्ल, राम प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, महेंद्र प्रसाद शर्मा, अनुराग शर्मा, धनंजय दुबे समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।