फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Disabled took out rally to awake voters

निशक्तों ने रैली निकाल की मतदान की अपील

Tue, 17 Jan 2017 09:59 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 17 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Disabled took out rally to awake voters
डीएम ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली निकालकर मंगलवार को निशक्तों ने मतदान की अपील की। स्टेडियम से जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर निशक्तों की रैली को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली रैली में निशक्तों ने मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। बूथों पर मतदान की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, अभी जो सुविधाएं नहीं है मतदान तक पूरी कर ली जाएंगी। एसपी पवन कुमार ने भी निशक्तों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने कहा कि निशक्तों से आम मतदाता प्रेरणा लें और 27 फरवरी को बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद पांडेय, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान जागरूकता के लिए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को मानव मानचित्र तैयार किया जाएगा। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता रणवीर सिंह ने दी। बताया कि इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 10 विद्यालयों के बच्चों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में चार हजार बच्चे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed