फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Disabled sister injured by stabbing

Sultanpur News: दिव्यांग बहन को चाकू मारकर किया लहूलुहान

Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Disabled sister injured by stabbing
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के झौैवारा गांव में बुधवार को भाई ने अपनी दिव्यांग बहन पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल बहन का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






कोतवाली देहात क्षेत्र के झौवारा गांव निवासी भुलईराम की पुत्री ममता (45) मायके में रहती है। वह पैर से दिव्यांग भी है। भुलई का एक बेटा श्यामू उर्फ श्याम नारायण उसके घर के एक हिस्से में रहता है। बुधवार को किसी बात को लेकर श्यामू ने अपनी दिव्यांग बहन ममता पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


श्यामू के वार करने से घायल ममता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे पिता भुलई राम ने बेटी ममता को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोपी पुत्र के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने श्याम नारायण उर्फ श्यामू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed