{"_id":"693079f005239b1f810ea9b2","slug":"disabled-children-displayed-their-talent-in-sports-and-cultural-events-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-145636-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामरती इंटर कॉलेज में आयोजित खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि
Link Copied
द्वारिकागंज। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को रामरती इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। कुर्सी दौड़ में जीआईसी के आदर्श उपाध्याय प्रथम, इंटर कॉलेज भवानीगढ़ रैचा के सुमित सिंह द्वितीय और इंटर कॉलेज हलियापुर के समीर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शुभारंभ जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहित प्रथम, सुमित द्वितीय और सूर्यांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी वर्मा प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रहीं। निबंध, चित्रकला व नृत्य, वादन प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और सभी दिव्यांग बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राम जीत, प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी, सर्वेश कांत वर्मा, लालमणि दूबे, मंजू सोनी, विवेक सिंह, साधना मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।