{"_id":"5f57bd9a8ebc3e37bb3126f4","slug":"dios-transferd-sultanpur-news-lko539171273","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। करीब आठ माह तक जिले में डीआईओएस के पद पर रहे श्याम किशोर तिवारी का तबादला पाठ्य पुस्तक अधिकारी उत्तर प्रदेश के पद पर हुआ है। बहुत ही कम समय में उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था एवं ऑनलाइन टीचिंग में उल्लेखनीय कार्य किया था।
उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह-क के अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने फरवरी में बोर्ड परीक्षा के ठीक पहले ही जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में जिले में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके पहले वे करीब 12 वर्षों तक अलग-अलग जनपदों में बीएसए के रूप में कार्यरत रहे।
उनकी कार्यकुशलता एवं व्यवहार को देखते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने उन्हें पुन: बेसिक शिक्षा विभाग में वापस कराया है। तबादले के बाद श्याम किशोर तिवारी पाठ्य पुस्तक अधिकारी उत्तर प्रदेश के पद पर ज्वॉइन करेंगे। अभी तक उनके स्थान पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है।