फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dilapidated pole fell while connecting cable, lineman injured

Sultanpur News: केबल जोड़ते समय गिरा जर्जर खंभा, लाइनमैन घायल

Thu, 22 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated pole fell while connecting cable, lineman injured
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में घायल लाइनमैन को देखने पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी व
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। अहिमाने बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर केबल जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पोल के नीचे का हिस्सा टूट कर गिर गया। इससे पोल पर चढ़ा लाइनमैन जमीन पर गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर हादसे की सूचना पॉवर कार्पोरेशन के अफसरों को दी। विभाग ने इस घटना की जांच बिजली सुरक्षा एजेंसी से कराएंगा।
विज्ञापन

धम्मौर थानाक्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी हरिभजन (45) ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.30 बजे वह अहिमाने फीडर पर शट-डाउन लेकर बाजार स्थित एक पुराने पोल पर केबल जोड़ने चढ़ा था। इसी दौरान अचानक पोल के नीचे का हिस्सा टूट गया और संविदा कर्मी पोल सहित नीचे गिर पड़ा। घायल कर्मी को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद नसीम खान ने बताया कि हरिभजन के बाएं हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल कर्मी को इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। साथ ही उसे कर्मचारी दुर्घटना बीमा पॉलिसी के तहत भी अर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed