फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dihorrea spreads in City

भीषण गर्मी में डायरिया ने पांव पसारे

Wed, 15 Jun 2016 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 15 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dihorrea spreads in City
बच्चे भर्ती - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी जानलेवा साबित रही है। नौनहिलों से लेकर बड़े-बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक मरीजों का तांता लगा है। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी यही स्थिति है। 

विज्ञापन


जिला  अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को धम्मौर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मिश्रीलाल का चार वर्षीय बेटा राजशेखर डायरिया से पीड़ित है। बुधवार की सुबह परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद राजशेखर को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करा दिया। इसी थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी अनिल पांडेय का चार वर्षीय बेटा विवेक पांडेय भी डायरिया की गिरफ्त में है।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकलां निवासी मोहम्मद सनवर के डेढ़ वर्षीय बेटे आनिस को मंगलवार की शाम उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आनिस का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत निवासी टेढुई थाना गोसाईगंज का सात माह का बेटा सनी बुधवार की सुबह दस्त से पीड़ित है। पिता उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, भदैंया ब्लॉक के मुरारपुर गांव में कई बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। गांव के ही सुजीत और किस्मतुल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed