फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Died 20 days after abortion; body placed on road to stage a blockade.

Sultanpur News: गर्भपात के 20 दिन बाद तोड़ा दम, सड़क पर शव रख लगाया जाम

Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Died 20 days after abortion; body placed on road to stage a blockade.
मुस्तफाबाद सरैया बाजार में ग्रामीणों ने लगाया जाम। -संवाद
कादीपुर। मुस्तफाबाद सरैया बाजार में नर्स से गर्भपात कराने के करीब 20 दिन बाद 27 वर्षीय महिला की लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने नर्स पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके और सहयोगी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया। प्रशासन ने नर्स का क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन


जयसिंहपुर क्षेत्र के पीढ़ी गांव निवासी गुड़िया (27) ने करीब 20 दिन पहले मुस्तफाबाद सरैया बाजार स्थित एक नर्स की क्लीनिक में गर्भपात कराया था। गुड़िया की मां उर्मिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गर्भपात के बाद हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में उसे लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गया। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी नर्स और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना पर एसडीएम मंजुल मयंक और सीओ विनय गौतम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह समेत आसपास के थानों की पुलिस भी तैनात रही। अधिकारियों ने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे शव सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।


----------
क्लीनिक सील, जांच शुरू
सीओ विनय गौतम ने बताया कि नर्स के क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------
गर्भपात कराने वाली नर्स सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कादीपुर के विमला अस्पताल की संचालिका नर्स शांति व सहयोगी भीम चरन पर पुलिस ने देर रात स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीएमओ की गठित स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में विमला अस्पताल को सील कर दिया गया है। अधिकारियों को जांच के दौरान अस्पताल के कागजात भी नहीं मिले हैं। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों पर दो मामले दर्ज किए गए हैं, इसमें गैर इरादतन हत्या और अवैध तरीके से चिकित्सकीय कार्य करने का मामला शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed