{"_id":"6a947b1fce7f2c05370b40c4","slug":"dhiraj-wins-long-jump-suraj-second-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-163919-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धीरज ने लंबी कूद में मारी बाजी, सूरज दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धीरज ने लंबी कूद में मारी बाजी, सूरज दूसरे स्थान पर
Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के डींगुरपुर बनकेगांव में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में छलांग लगाता प्रतिभागी। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर। बाबा जगन्नाथ वर्मा की स्मृति में रविवार को मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग स्थित बाग में डींगुरपुर बनकेगांव में प्रदेश स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के धीरज यादव ने 22.5 फीट की लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। अयोध्या के सूरज यादव 21.1 फीट की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहित यादव 20.8 फीट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
ग्राम प्रशासक (प्रधान) रणजीत वर्मा के संयोजन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा जगन्नाथ वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर जिलों के कुल 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि रुद्रमणि वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुनव्वर अली, प्रशासक जय प्रकाश यादव, राज बहादुर वर्मा, रवि पाठक, सचिन वर्मा, विजय यादव, अतुल वर्मा, सुरेश वर्मा, नीरज यादव, आशीष जायसवाल, दीपक यादव, आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।