फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotional celebration of Guru Arjun Dev's Prakash Parv

Sultanpur News: श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व

Thu, 13 Apr 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotional celebration of Guru Arjun Dev's Prakash Parv
सुल्तानपुर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्
सुल्तानपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में लोगों ने लंगर भी छका।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सिख धर्म के पांचवें गुरु और शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दीवान सरदार हरजीत सिंह की ओर से सजाया गया। गुरुद्वारा के महासचिव सरदार सुदीप पाल सिंह ने गुरु अर्जुन देव के मानवता व धर्म के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव की वाणी प्रेम का विचार देने के साथ ही जात-पात को दूर करती है। उन्होंने इंसानियत की सेवा श्रद्धा भाव से करने का उपदेश दिया था। इसके बाद गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर सरदार गुरचरन सिंह बग्गा, परमजीत सिंह बग्गा, महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार बलदेव सिंह, तेजेंद्र सिंह व डॉ. आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed