{"_id":"5829ee204f1c1b61368fe29e","slug":"devotees-throng-to-chaurasi-baba-dhaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरासी बाबा धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरासी बाबा धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
भगवान की आराधना
- फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बेलहरी स्थित चौरासी बाबा धाम पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा व उत्साह के बीच मनाया गया। धाम परिसर में लगने वाले मेला व भंडारे में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। दूरदराज से आए लोगों ने मेले में खरीदारी की। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
बेलहरी के निकट गोमती नदी के किनारे पर स्थित चौरासी बाबा धाम पर सोमवार को आयोजित होने वाले मेले में हजारों लोगों ने शिरकत की। महीनों से व्यवस्था व मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अनुयायी मंदिर पर जुटे थे। मेले के दौरान मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्य देर रात तक जारी रहा। मेले में विधायक अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर शुक्ल, पूर्व विधायक रामरतन यादव, पूर्व मंत्री जयनरायन तिवारी, भाजपा नेता डॉ. आरए वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, उमेश सिंह आदि ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
सोमवार को देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कूरेभार, व गोसाईगंज थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन