फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees are propitiating Lord Ganesha through Garba and Dandiya

Sultanpur News: गरबा-डांडिया कर गणपति को रिझा रहे भक्त

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees are propitiating Lord Ganesha through Garba and Dandiya
 शहर के गुरु नानक देव मार्ग ​स्थित गणेश पंडाल के पास डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। गणपति महोत्सव में शहर से लेकर घरों तक भक्ति और उल्लास का माहौल है। पूजा पंडालों में भजन संध्या, शिव चर्चा, भंडारे, सुंदरकांड पाठ और गंगा आरती के आयोजन हो रहे हैं। सोमवार रात महिलाओं ने गरबा-डांडिया कर गणपति से सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी सीताकुंड घाट पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गणेश पूजा समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीताकुंड घाट पर विसर्जन की तैयारियां पूरी हैं। संयोजक अनिल द्विवेदी, सहसंयोजक समीर मयंक, आचार्य प्रवीण तिवारी, आचार्य सर्वेश, विशाल सोनी, नितिन अग्रहरि, शुभम सुदर्शन, प्रिंस अग्रहरि, राज यादव, शुभम जायसवाल, हिमांशु गुप्ता व राजदेव शुक्ल के साथ पंडालों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित पंडाल में प्रियम त्रिपाठी और ललिता सागर ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। गुरु नानक देव मार्ग स्थित पंडाल में महिलाओं ने देर रात तक डांडिया किया। गल्ला मंडी चौराहे पर गंगा आरती और बाघराजपुर पंडाल में सुंदरकांड पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 को निकाली जाएगी शोभायात्रा
सुल्तानपुर। शहर के चौक क्षेत्र में विराट गणेश पूजा समिति की ओर से 21 वर्षों से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। समिति के जिलाध्यक्ष मनीष कसौधन के नेतृत्व में इस बार 12 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी तीन खंडों में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन शाम को भंडारे का आयोजन हो रहा है। 26 सितंबर को डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। गोमती तट पर प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन होगा। संवाद

 शहर के गुरु नानक देव मार्ग स्थित गणेश पंडाल के पास डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-आयोजक

 शहर के गुरु नानक देव मार्ग स्थित गणेश पंडाल के पास डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-आयोजक

 शहर के गुरु नानक देव मार्ग स्थित गणेश पंडाल के पास डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-आयोजक

 शहर के गुरु नानक देव मार्ग स्थित गणेश पंडाल के पास डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed