{"_id":"60674a698ebc3edbf0322a63","slug":"development-work-will-be-completed-in-gram-panchayat-sultanpur-news-lko5723680189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत में पूरे होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत में पूरे होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर। पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान पद के दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के वायदे किए जा रहे हैं। संभावित प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताएं गिना रहे हैं।
शुक्रवार को अमर उजाला ने छह ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के संभावित प्रमुख दावेदारों से उनकी प्राथमिकता व ग्राम पंचायत की समस्याओं के मुद्दे पर बात की। कस्बे में आयोजित मुद्दों की चौपाल में प्रधान पद के दावेदारों ने अपने एजेंडे बताए।
अधिकांश दावेदारों ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर अपना फोकस किया है। कुछ दावेदारों ने लंबित समस्याओं का मसला उठाया। मुद्दों की चौपाल में मलिकपुर बखरा, डड़वाकलां, शाहपुरलपटा, पारसपट्टी, अहदा व डींगुरपुर बनकेगांव के दावेदारों ने अपनी बात रखी। ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने, जल संरक्षण समेत कई कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
ग्राम पंचायत में महिला व बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। आपसी भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास होगा। गरीबों व जरूरतमंदों को पेंशन, आवास उपलब्ध कराना। कृषि क्षेत्र में शासन की लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। ऊसर भूमि को कृषि योग्य बनाना है।
- रामपाल यादव
ग्राम पंचायत की संपत्तियों की सुरक्षा प्राथमिकता
पंचायत चुनाव में ग्राम सभा की संपत्तियों की सुरक्षा करना मेरा प्रमुख मुद्दा है। विकास के लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को शासन के सहयोग से गांव तक पहुंचाना व योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन भी मेरे एजेंडे में शामिल है। ग्राम पंचायत के सभी पुरवों व सभी धर्मों के लोगों का समान रूप से विकास करने का प्रयास किया जाएगा। गांव को विकास की ओर आगे बढ़ाना मेरा लक्ष्य है। ग्राम पंचायत को मॉडल बनाया जाएगा। - सुशील गोस्वामी
ग्राम पंचायत को बनाएंगे स्वच्छ
सरकार से संचालित लाभकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। ग्राम पंचायत में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विकास के साथ-साथ स्वच्छता भी जरूरी है। इसके साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, मनरेगा के तहत बेरोजगारों को गांव में काम देने के अलावा समाजसेवा और गरीबों की मदद करना प्राथमिकता में शामिल है। - कपिलदेव यादव
गांव में होगी निर्बाध जलापूर्ति
गांव के जरूरमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ पेंशन, सामाजिक सहायता दिलाना उद्देश्य है। इसके साथ ही हर घर को निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था कराना मेरा मुद्दा है। गांव के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास भी जारी रहेगा। जल संरक्षण के तहत तालाबों में पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। गांव की स्वच्छता पर भी कार्य किया जाएगा। कृषि योजनाओं की जानकारी व लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
- सच्चेलाल यादव
ग्राम पंचायत-शाहपुर लपटा
मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा
गांव की प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अंतर्गत बच्चों के लिए खेल के घोषित मिनी स्टेडियम का निर्माण कराना प्राथमिकता में है। स्टेडियम के निर्माण के साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद के संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जरूरतमंदों को पेंशन दिलाना लक्ष्य है। बेघरों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। स्वच्छता को बढ़ावा देना भी मुद्दे में शामिल है। गांव का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
- जयप्रकाश यादव
पात्रतानुसार दिलाएंगे योजना का लाभ
गांव के पात्र व्यक्तियों का चयन कर उन्हें उनकी पात्रतानुसार पेंशन, आवास व राशन की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। बच्चों को छात्रवृत्ति मुहैया कराना भी प्राथमिकता में है। जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। गांव में शिक्षा के साथ-साथ विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। गांव में रास्ते की समुचित व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेयजल का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संसाधनों की व्यवस्था होगी।
- राहुल शुक्ल
ग्राम पंचायत-पारसपट्टी
पूरे होंगे ग्राम पंचायत के अधूरे काम
सबसे पहले ग्राम पंचायत के आधे-अधूरे काम को पूरा कराया जाएगा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई व्यवस्था के साथ समय-समय पर दवाओं का छिडक़ाव कराया जाएगा। अन्य मसलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्राम पंचायत के सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन व पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास रहेगा। बच्चों के खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए खेल के मैदान का निर्माण और शासन की अन्य योजनाओं को गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता में है।
- प्रेमबहादुर यादव
सफाई व प्रकाश का होगा प्रबंध
गांव के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्राम पंचायत में सफाई व प्रकाश की व्यवस्था भी बेहद जरूरी है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के जरूरतमंद लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। रास्ते के लिए सडक़ व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य वरीयता से कराया जाएगा। गांव की तस्वीर बदलना ही लक्ष्य है। - श्रवण यादव
ग्राम पंचायत-अहदा
पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त रखते हुए पात्रता के आधार पर आवास, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया जाएगा। गांव के सडक़ों की मरम्मत कराई जाएगी। जल निकासी के लिए नाली निर्माण, मनरेगा योजना के तहत गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। साथ साफ-सफाई पर ध्यान रहेगा। गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए भी कार्य किया जाएगा। पेंशन योजना के पात्रों को योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
- इंद्रावती पांडेय
आर्थिक रूप से सशक्त होंगी महिलाएं
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास रहेगा। गांव में महिला सशक्तीकरण के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जाएगा और निष्क्रिय समूहों को पुन: संचालित किया जाएगा। पेयजल, नाली व संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। - सुषमा मिश्र
ग्राम पंचायत-डींगुरपुर बनकेगांव
सभी तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं
गांव के जरूरतमंद लोगों तक वरीयता के आधार पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम व खुले में शौच मुक्त के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पात्रों को आवास दिलवाना प्राथमिकता रहेगी। गांव में पात्र लोगों को राशन की समुचित व्यवस्था दिलाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- अशोक यादव
गांव में विकास कार्य कराने का लक्ष्य
मेरे एजेंडे में प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक नालियों का निर्माण कराया जाएगा। समय-समय पर उनकी सफाई एवं दवाओं का छिड़काव कराना प्राथमिकता में है। जरूरतमंदों को पेंशन, पीएम आवास का लाभ दिलाना भी लक्ष्य है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था भी कराई जाएगी। लंबित कार्यों को भी पूर्ण कराना उद्देश्य है।
- रणजीत वर्मा