{"_id":"5d30af708ebc3e6d1c214f47","slug":"destroying-the-shrine-and-trying-to-spoil-the-harmony-sultanpur-news-lko471476021","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर फिर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर फिर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के चौहानपुुर गांव में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसपी और एडीएम ने लोगों को समझाया-बुझाया।
एसपी ने सौहार्द्र बिगाड़ने में शामिल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव में एक धर्मस्थल की दीवारों के पास लगे पेड़ों पर पिछली चार जून को आपत्तिजनक नारा लिखकर चिपकाया गया था।
इसके बाद 30 जून को शरारती तत्वों ने वहां तोड़फोड़ की। उस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अभी ये मामला पुलिस के सामने पहेली बना हुआ था कि बुधवार रात एक बार फिर शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी।
इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह लोगों को हुई तो रोष फैल गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए।
एसओ ने एसपी हिमांशु कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी शिवराज, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय गांव पहुंच गए।
एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर हाल में शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।