फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   desk bench

डेस्क बेंच पर पढ़ेंगे 483 स्कूलों के 50 हजार बच्चे

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
desk bench
सुल्तानपुर। जिले के 483 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 50 हजार बच्चों को डेस्क-बेंच पर पढ़ने की सुविधा मिलेगी। फर्नीचर आपूर्ति के लिए शासन की ओर से छह करोड़ 29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चिह्नित विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति शुरू गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, प्रसाधन निर्माण, कक्षा कक्षों का टाइलीकरण, हैंडवाशिंग यूनिट, पेयजल व्यवस्था समेत 14 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत निधि से काम कराया जा रहा है। अब तक लगभग 84 फीसदी काम पूरे भी हो चुके हैं। इसके साथ शासन ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले चरण में जिले के 483 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शासन स्तर से चयनित किए गए हैं। फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए छह करोड़ 29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

थ्री सीटर डेस्क बेंच पर बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। साथ ही स्कूल बैग और बोतल रखने के लिए बेंच में जगह बनाई गई है। आपूर्तिकर्ता फर्म की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर भेजे भी जा रहे हैं। जल्द ही सभी चिह्नित 483 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति हो जाने से लगभग 50,000 छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें टाट पट्टी की बजाए डेस्क बेंच पर अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। फर्नीचर पर बैठ कर पढ़ाई करने से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही विद्यालय में ठहराव की स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed