{"_id":"586bd5a74f1c1ba709159485","slug":"derailment-in-chanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदा में मालगाड़ी के 4 वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदा में मालगाड़ी के 4 वैगन पटरी से उतरे
Amarujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
यातायात प्रभावित नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल दोहरीकरण कार्य के लिए गिट्टी लेकर महारानी पश्चिम पहुंची मालगाड़ी के चार वैगन मंगलवार शाम पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई है। सूचना पर रेलवे अधिकारियों का दल मौके के लिए रवाना हो गया। डिब्बे साइड ट्रैक पर डिरेल होने से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम वाराणसी से गिट्टी लादकर मालगाड़ी महारानी पश्चिम स्टेशन पहुंची। नए डबल ट्रैक पर गिट्टियां गिराने के लिए पहुंची मालगाड़ी के चार वैगन स्टेशन के आउटर से गुजरे साइड ट्रैक पर पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से अधिकारियों का दल महारानी पश्चिम के लिए देर शाम रवाना हो गया। साइड ट्रैक पर डिब्बे डिरेल होने से मेन ट्रैफिक के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन