{"_id":"6477913d32e47bbe300d9856","slug":"deputy-cm-angry-on-returning-health-budget-sultanpur-news-c-13-1-266112-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सेहत का बजट लौटाने पर डिप्टी सीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सेहत का बजट लौटाने पर डिप्टी सीएम नाराज
Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। -स
सुल्तानपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा में चिकित्सा योजनाओं के लिए जारी की जा रही पूरी धनराशि का उपयोग न किए जाने का मामला सामने आया है। खर्च में कंजूसी कर धनराशि वापस कर दिए जाने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने योजनाओं की पूरी रकम का सदुपयोग करते हुए चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने को कहा है।
पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार सुबह सवा आठ बजे डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चिकित्सा समेत सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की। पता चला कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 47 की तुलना में सिर्फ आठ मुख्य चिकित्सकों की तैनाती है। इस पर सीएमओ को रिक्तियां जल्द भरने को कहा।
आवारा पशुओं के लिए खरीदे गए कैटल कैचर का उपयोग न किया जाना भी पाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए उपमुख्यमंत्री ने बीडीओ दुबेपुर से फोन पर बात करते हुए कैटल कैचर की किलोमीटर रीडिंग मांगी। कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे। इसके पहले डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किक बॉक्सिंग के बच्चों को प्रमाणपत्र दिए। इसके पहले पुलिस की सलामी ली।
सुस्त कार्य पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को फटकारा
बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के हिस्से का जायजा लिया। समीक्षा व निरीक्षण में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता में कमी व काम सुस्त पाए जाने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूरा कराने को कहा।
इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से जाना हाल
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती मरीजों का डिप्टी सीएम ने हालचाल लिया। वार्ड में भर्ती कोतवाली देहात के मलिकपुर निवासी मुशीर अहमद के भाई वसीम अहमद से दवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही सांस की दिक्कत को लेकर भर्ती चांदा क्षेत्र की करीब 90 वर्षीय कमला देवी, बल्दीराय के लवकुश, प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मानापुर निवासी गीता देवी के परिजनों से बात करके अस्पताल से मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव को मरीजों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहां के ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
2047 में भारत होगी तीसरी आर्थिक शक्ति
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इसमें केंद्र व प्रदेश के नेता लोगों को बताएंगे कि किस तरह दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।
भारत एक बदलता हुआ देश है। भारत वर्ष 2047 के लिए तैयार हो रहा है। आजादी के 100 साल पूरा होने पर भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति होगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए।
रेडियोलॉजिस्ट का सवाल दिया टाल
स्वास्थ्य विभाग के पास रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में जब उनसे सवाल पूछा गया तो वह टाल गए। जोर देने पर कहा कि शीघ्र तैनाती की जाएगी।
आप जो योजनाएं बनाएं, हमें बताएं
बैठक के आखिर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोग जो योजनाएं बनाएं, उसके बारे में हमें बताएं। कोई भी योजना लंबित नहीं होनी चाहिए। इससे पहले आयुष्मान गोल्डन कार्ड, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, दवाओं की उपलब्धता समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसान सम्मान निधि, बिजली आपूर्ति, सामुदायिक प्रसाधन, जल जीवन मिशन, सड़क व आवास निर्माण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए बच्चों के खिलौनों की जानकारी लेते हुए डीएम को फंड की व्यवस्था कर सभी केंद्रों पर खिलौना उपलब्ध कराने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी को कोल्ड स्टोरेजों का सत्यापन कराने को कहा। डीएम को शासन से संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जानकारी देने के लिए पोस्टर व बैनर से गांवों में प्रचार कराने का निर्देश दिया।