{"_id":"675a81f30df64b6a4b00d039","slug":"deputy-chief-minister-ordered-investigation-against-cmo-and-former-superintendent-lambhua-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-123741-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ व पूर्व अधीक्षक लंभुआ के खिलाफ दिए जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ व पूर्व अधीक्षक लंभुआ के खिलाफ दिए जांच का आदेश
Thu, 12 Dec 2024 11:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश चौधरी और पूर्व लंभुआ सीएचसी अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ब्रजेश पाठक ने पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है।
जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुख्य चिकित्साधिकारी व पूर्व अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ के विरूद्ध विभिन्न अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल से कराए के निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को दिए हैं। लंभुआ में बिना लाइसेंस के संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सीएमओ की ओर से से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने सीएमओ पर पैसा लेकर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम से शिकायत की थी।
वहीं, लंभुआ सीएचसी अधीक्षक रहे डॉ.राघवेंद्र के ड्यूटी पर न आने की शिकायत स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा की ओर से की गई थी। सीएमओ पर सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों की ड्यूटी पर न आने और इसके एवज में पैसा लेकर हाजिरी चढ़ाने का आरोप भी लगा था।