{"_id":"debb0d8e8228a63bc289ad03eddaf43b","slug":"department-starts-making-new-ration-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए राशन कार्ड बनाने में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए राशन कार्ड बनाने में जुटा महकमा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सिरे से राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। नगर पालिका समेत टाउन एरिया को कार्ड बनाने के लिए वरीयता क्रम में रखा गया है। सर्वे के साथ-साथ कार्ड बनाने का काम भी चल रहा है। फरवरी माह तक राशन कार्ड अपडेट हो जाने की संभावना है। इसके लिए पूर्ति निरीक्षकों की टीम को लगाया गया है।
राशन कार्ड के अपडेट होने का काम जिले में शुरू कर दिया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उपभोक्ताओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। आधार कार्ड व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने वाले उपभोक्ताओं को नया राशन कार्ड दिया जा रहा है। खाद्य अधिनियम में नए संशोधन पर विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका समेत टाउन एरिया में सर्वे का कार्य किया जा रहा है जिसे लगभग विभागीय अधिकारी पूरा भी कर चुके हैं।
नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के अलावा कोइरीपुर, दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायत में नए सिरे से राशन कार्ड बनाने का काम हुआ है। अभी तक इन क्षेत्रों में 20 हजार कार्ड धारकों को नए कार्ड दिए जा चुके हैं। अब इन्हीं कार्डों पर राशन मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में भी विभागीय रूपरेखा के तहत राशन कार्ड बनवाने का कार्य किया जाएगा। विभागीय आंकड़ों की मानें तो जिले में बीपीएल के तकरीबन 1,29,190, अंत्योदय के 48,572 व एपीएल के 2,38,834 कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
निर्देशों का हो रहा अनुपालन
क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी एके सिंह ने बताया कि पहले चरण में टाउन एरिया को रखा गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में कार्ड बनवाने का कार्य शुरू होगा। विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।