{"_id":"68925f921180a1baff02b694","slug":"department-of-food-safety-and-drugs-inspected-14-shops-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-138431-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 14 दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 14 दुकानों का किया निरीक्षण
Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने दो दिनों में अभियान चलाकर 14 दुकानों पर छापा मारा और 18 नमूने इकट्ठा किए। इसके साथ ही 14 किग्रा खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने बताया कि अमहट, हसनपुर, लंभुआ, कादीपुर, शाहगढ़ कुटिया, ढेमा, शहर क्षेत्र व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा मारा गया।
दो दिनों तक चले अभियान में खराब सामान बेचने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की गई। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार पटेल, अभय प्रताप सिंह, रमाशंकर पटेल, संदीप यादव व अंजनी कुमार मिश्र शामिल रहे। संवाद