फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dense fog stopped the speed of vehicles

Sultanpur News: घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
Dense fog stopped the speed of vehicles
घने कोहरे से निकलते लोग
सुल्तानपुर। जिले में शीतलहर और भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार भोर से सुबह आठ बजे तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। सुबह के समय कोहरा के बीच रेंगने वाले वाहन दोपहर होते ही फर्राटा भरते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी शीतलहर की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकली तो लोग छतों पर पहुंच गए। विस्तर से लेकर कपड़े सुखाने तक की कवायद होने लगी। शहर के चौक, जीएन रोड, ठठेरी बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारा में ऊनी कपड़ों की बिक्री खूब हुई। शहर से गुजरे लखनऊ-वाराणसी हाईवे के दोनों किनारों पर चाय और कॉफी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा रही। पिछले दो-तीन दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवा की रफ्तार शुक्रवार को काफी धीमी रही। सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 0.9 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। कहा कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सर्दी बढ़ते ही लोग अलाव के साथ ही रूम हीटर, सनहीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के पंचरास्ता स्थित हमीद मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदार इरशाद ने बताया कि उनके यहां 1000 लेकर 10 हजार रुपये तक के रूम हीटर उपलब्ध हैं। इसके ब्लोअर 1000 रुपये, सनहीटर 900 रुपये, हैलोजन थ्री-रॉड हीटर 1400 रुपये तक में मिल रहा है। लोग अपनी क्षमता के मुताबिक सामान खरीद रहे हैं।


मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
मौसम के बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान रामभुआल, रामप्यारे वर्मा, रामकीरत मिश्र व रामजियावन ने बताया कि कोहरे और पाले का असर फसलों पर पड़ रहा है। यह मौसम सरसों, आलू व गोभी के लिए नुकसानदेय साबित होगा। इसके अलावा गेहूं व अन्य फसलों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed