फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue's ELISA test will now be done in the city

Sultanpur News: अब शहर में हो जाएगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue's ELISA test will now be done in the city
सुल्तानपुर। डेंगू का प्रकोप शुरू हो रहा है लेकिन जिले के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब डेंगू होने की आशंका पर उनका एलाइजा टेस्ट जिले में ही हो जाएगा और उसी दिन रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इससे मरीज का इलाज आसान हो जाएगा। अभी तक जांच के लिए सैंपल रायबरेली भेजा जाता था जहां से रिपोर्ट आने में कई-कई दिन लग जाते थे।
विज्ञापन



इस बार डेंगू के सीजन की शुरुआत से पहले ही स्टेट मेडिकल कार्पोरेशन ने एलाइजा रीडर मशीन जिले के लिए भेज दी है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में इसका इंस्टालेशन पूरा हो जाएगा और उसके बाद जांचें भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि मशीन आ गई है। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर जहां पर कोविड की जांच हुआ करती थी। वहीं यह मशीन स्थापित की जाएगी। जल्द ही कंपनी के इंजीनियर इसके लिए सुल्तानपुर आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे जांच आसान हो जाएगी और रायबरेली पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच रिपोर्ट नहीं आई, मरीज ठीक होकर पहुंचा घर
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में तीन दिन पहले जिस युवक को डेंगू होने की आशंका पाई गई थी, उसकी एलाइजा जांच रिपोर्ट रायबरेली से अब तक नहीं भेजी जा सकी है। कार्ड जांच में उसे डेंगू पॉजीटिव पाया गया था। एलाइजा टेस्ट अभी तक शुरू भी नहीं हो पाया और मरीज ठीक होकर अपने घर चला गया। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि मरीज ठीक हो चुका है। एलाइजा जांच के लिए सैंपल अभी भेजा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed