फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dengue

28 दिन में मरीजों को दी गई 1015 यूनिट प्लेटलेट्स

Sat, 29 Oct 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
dengue
सुल्तानपुर। कोरोना के बाद एक बार फिर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। भारी दबाव के बावजूद ब्लड बैंक डेंगू पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स की जरूरतें पूरी कर रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के 28 दिनों में ब्लड बैंक से 1015 यूनिट प्लेटलेट्स डेंगू पीड़ित मरीजों को दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को 893 यूनिट ब्लड दिया गया है। ब्लड बैंक के चार-पांच कर्मचारी दिन-रात प्लेटलेट्स बनाने के कार्य में लगे हैं। यहां के कर्मचारी शिफ्टवार 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद औसतन प्रतिदिन 64 यूनिट प्लेटलेट्स यहां तैयार की जा रही है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों की प्लेटलेट्स 50 हजार से ऊपर है, या फिर बढ़ रही है। वे चिकित्सक की निगरानी में प्रतीक्षा कर सकते हैं। जरूरतमंद को ही प्लेटलेट्स चढ़वानी चाहिए। डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान हुए लॉक डाउन में भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनी थी। समाजसेवियों से लेकर यहां के कर्मचारियों तक ने फिजिकल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करते हुए ब्लड का कोटा कम नहीं होने दिया। जरूरतमंदों को यहां से ब्लड मिलता रहा। डेंगू के प्रकोप में भी ब्लड बैंक ने लोगों का भरोसा कायम रखा है। साथ ही 893 यूनिट ब्लड जरूरतमंदों को दिया गया है। ब्लड बैंक के चार-पांच कर्मचारी दिन-रात प्लेटलेट्स बनाने के कार्य में लगे हैं। यहां के कर्मचारी शिफ्टवार 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। डेंगू का प्रकोप बढऩे के बाद औसतन प्रतिदिन 64 यूनिट प्लेटलेट्स यहां तैयार की जा रही है। कर्मचारियों की कोशिश यह भी होती है कि ब्लड बैंक में आपात स्थिति के लिए औसतन 70 यूनिट की उपलब्धता बनी रहे। ब्लड बैंक के फार्मासिस्ट अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस बीच रक्तदान के जरिए जो ब्लड आ रहा है, उसका उपयोग प्लेटलेट्स बनाने में किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद अब तक प्लेटलेट्स को लेकर निराश नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed