फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dengue

जिला अस्पताल में बेड फुल, बेंच व फर्श पर इलाज

Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dengue
जिला अस्पताल में फर्श पर पड़े मरीज व तीमारदार। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक डेंगू से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों से पट गया है। हालत यह है कि मरीजों को बेड नहीं मिलने पर बेंच व फर्श पर ही लिटाकर उनका उपचार किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को 231 लोगों की जांच में 41 और लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भीड़ थी। ओपीडी के बाहर बरामदे में तिल रखने की जगह नहीं थी। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे थे। असरोगा से पहुंचे अयोध्या प्रसाद पांडेय (58) ने बताया कि उन्हें 10 दिन से बुखार है। शुक्रवार को हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। लंभुआ के रामगढ़ की रहने वाली संजू यादव को 15 दिन से बुखार है। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डेंगू की जांच कराकर भर्ती किया गया। शहर के सीताकुंड निवासी विकास मिश्र भी बुखार से पीड़ित हैं। डेंगू पॉजिटिव होने पर विकास जिला अस्पताल में भर्ती होने के लिए पहुंचे, लेकिन बेड खाली नहीं होने पर उन्हें निजी अस्पताल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कूरेभार के इरूल की रहने वाली शारदा देवी भी बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल में डेंगू के मरीजों से आपदा वार्ड, जनरल और प्राइवेट वार्ड फुल हो चुके हैं। यही हाल शहर के निजी अस्पतालों का भी है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई 231 लोगों की जांच में 41 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शुक्रवार को 151 लोगों की एनएस-1 डेंगू की जांच कराई। लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 27 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विवेकनगर और ओमनगर में जांच शिविर लगाया। विवेकनगर में 40 लोगों की डेंगू की जांच में 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, ओमनगर में हुई 40 लोगों की जांच में कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed