फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue confirmed in 55

24 घंटे में 348 की जांच 55 में डेंगू की पुष्टि

Wed, 26 Oct 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 55
शहर के लाला का पुरवा में कैंप लगाकर एनएस-1 डेंगू की जांच करते मलेरिया विभाग के कर्मी - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। एक माह के दौरान इसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत तक हो चुकी है। लगातार बिगड़ रही स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग के अधिकारी इसकी रोकथाम की कवायद में जुटे हैं। इसके चलते ही बुधवार को शहर के लाला का पुरवा और करौंदिया मोहल्ले में कैंप लगाकर हुई 180 बुखार पीड़ितों की जांच में 17 में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी दो दिनों में पैथोलॉजी में जांचे गए 168 बुखार पीड़ितों के रक्त नमूनों में से 38 की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मरीजों के सैंपल अब एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं। 24 घंटे में ही डेंगू के 55 केस मिलने के बाद चेते स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में बुखार पीड़ितों की जांच व बचाव की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों को भेजा है।
विज्ञापन

अब तक शहर के करौंदिया मोहल्ले डेंगू से सर्वाधिक सात और खैराबाद व सराय सुभागा गांव में एक-एक युवक की मौत हो चुकी है। डेंगू की चपेट में आने वाले करौंदिया, लाला का पुरवा, घरहा खुर्द, विवेक नगर और निराला नगर मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में दो दिनों में 168 बुखार पीड़ितों की हुई जांच में 38 रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर लाला का पुरवा (कोहारन का टोला) में कैंप लगाकर 67 और राहुल चौराहा कुंजला बाग में 46 बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर डेंगू की जांच की गई, इसमें 17 में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में लार्वारोधी दवा के छिड़काव के साथ ही फागिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed