फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demolition drive in city

शहर में गरजी जेसीबी, ढहाए गए अतिक्रमण

Mon, 01 Feb 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Demolition drive in city

शहर में सड़क की पटरियों को खाली कराने के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पटरियों पर काबिज दुकानदारों के अस्थाई निर्माण पर जेसीबी चली। जेसीबी ने गुमटियों, छज्जे व अन्य अतिक्रमण को ढहा दिया। इससे दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान दुकानदार अपनी अस्थाई दुकान व गुमटी लेकर भागते रहे।

विज्ञापन



पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तिकोनिया पार्क, विकास भवन, बस स्टेशन से गोलाघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। नगरपालिका की जेसीबी से इन मार्गों की पटरियों पर गुमटी, ठेला व छज्जा बढ़ाकर काबिज लोगों का अतिक्रमण ढहा दिया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क की पटरियों पर लगी होर्डिंग्स भी उखाड़ दी गई। इस दौरान दुकानदार भयभीत रहे। कई अपनी गुमटियों को लेकर गलियों में चले गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार अपने सामानों को समेटते रहे। इसके बाद भी कई गुमटियां, ठेला व अस्थाई निर्माण तोड़ दिए गए। इसमें दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ है। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों का मजमा लगा रहा। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed