फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   demolish

अधिग्रहीत भूमि का निर्माण ढहाने गई टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
demolish
बल्दीराय में फोरलेन निर्माण के दौरान गिराए जा रहे मकान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अयोध्या-रायबरेली एनएच को फोरलेन बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के निर्माण को ढहाने पहुंची टीम को बृहस्पतिवार को हलियापुर में विरोध झेलना पड़ा। एक व्यापारी की आत्महत्या की धमकी से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। टीम व्यापारी को पांच दिन का मौका देते हुए वापस हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या-रायबरेली एनएच को फोरलेन बनाने के लिए प्रशासन की ओर से भूमि का अधिग्रहण किया गया है। हलियापुर कस्बे में सड़क किनारे बने मकान व दुकान को भी निर्माण के लिए अधिग्रहीत किया गया है। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बल्दीराय के नेतृत्व में पुलिस व अन्य अधिकारियों की टीम हलियापुर कस्बे में अधिग्रहीत भूमि के निर्माण को ढहाने पहुंची। व्यापारियों व अन्य लोगों के विरोध के बाद भी टीम की ओर से कई निर्माण ढहाए गए। इस बीच कस्बे के एक व्यापारी राधेश्याम गुप्ता ने कम मुआवजा मिलने व प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की बात कहते हुए निर्माण ढहाए जाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

टीम की ओर से कड़ाई किए जाने पर व्यापारी भीड़ के सामने अपना सिर पीटने लगा। उपजिलाधिकारी ने व्यापारी को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी का पूरा परिवार विरोध करता रहा। बाद में एसडीएम संजीव यादव ने राधेश्याम गुप्ता को पांच दिन का मौका दिया और उसे अपना सामान स्वयं खाली करने का निर्देश देते हुए टीम के साथ वापस लौट आए। बताया कि व्यापारी ने पांच दिन में अपना सामान स्वयं हटा लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed