{"_id":"6a32e428dfc8db7a2a020545","slug":"demands-for-electricity-irrigation-and-payments-echoed-on-farmers-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-158618-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान दिवस पर गूंजी बिजली, सिंचाई और भुगतान की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान दिवस पर गूंजी बिजली, सिंचाई और भुगतान की मांगें
Wed, 17 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने जर्जर विद्युत तारों, गलत विद्युत बिलिंग, लो-वोल्टेज, नए बिजली कनेक्शन, नहरों, ड्रेनों की सफाई और गेहूं खरीद भुगतान से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने, बिलिंग त्रुटियां सुधारने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने को कहा गया। वहीं सिंचाई विभाग को नहरों और ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि किसान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण 10 दिनों में संबंधित किसानों को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके उपचार की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसान मौजूद रहे।