फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demand for land consolidation in Isur village; officials give assurances

Sultanpur News: इसूर गांव में चकबंदी की मांग, अधिकारियों ने दिए आश्वासन

Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for land consolidation in Isur village; officials give assurances
 जयसिंहपुर के इसूर में चकबंदी विभाग विभाग की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर तहसील के इसूर गांव के पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित खुली बैठक में किसानों ने चकबंदी कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि गांव में कृषि भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटी हुई है। इससे खेती करने में काफी परेशानी होती है। सिंचाई, कृषि यंत्रों के उपयोग और खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कतें आती हैं। किसानों ने पहले भी कई बार समाधान दिवस और जिलाधिकारी से चकबंदी की मांग की थी।
विज्ञापन

बैठक में कानूनगो युद्धवीर सौदाई, राजेंद्र प्रसाद और लेखपाल अदील अंसारी मौजूद थे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके सहमति पत्र लिए। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक, वीरेंद्र वर्मा, विवेक, अमित, आशाराम, रामजीत, अमरजीत, बुधना, शनिचरा, शांति, सिंकी, जमुना, सुभागी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed