फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   delivery

एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव

Mon, 13 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
delivery
सुल्तानपुर। गर्भवती को सीएचसी ले जाते समय तेज प्रसव पीड़ा उठने पर 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराते हुए जच्चा-बच्चा की जान बचा ली। प्रसव के बाद मां और नवजात को सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर हरिवंश गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सपना गर्भवती थीं। शनिवार की रात करीब 11 बजे सपना को प्रसव पीड़ा उठने पर परिवारीजनों ने इसकी जानकारी आशा बहू रेखा को दी। रेखा ने 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। भदैंया सीएचसी से 102 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। एंबुलेंस के ईएमटी रवींद्र कुमार त्रिपाठी और पायलट महेंद्र कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। दोनों सपना और आशा बहू को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी जा रहे थे कि रास्ते में मरी माता धाम के पास एंबुलेंस में ही सपना को पीड़ा होने लगी। ईएमटी ने फोन से चिकित्सकों से संपर्क करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed