{"_id":"64cd41a1354c7a1f500c9246","slug":"deepa-tops-in-tlm-construction-competition-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1260-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता में दीपा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता में दीपा अव्वल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की हिन्दी प्रवक्ता डॉ. दीपा द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब वह राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी के निर्देश पर राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के बीच टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिन्दी विषय के कई शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की हिन्दी प्रवक्ता डॉ. दीपा द्विवेदी का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्हें निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान दिया। कार्यक्रम में डॉयट प्रवक्ता शशांक सिंह, सुनील बरनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।