{"_id":"6383a9eaa7bbf26f1609151a","slug":"death-sultanpur-news-lko6592077174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पति व गर्भस्थ शिुश की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पति व गर्भस्थ शिुश की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
नेहा व सत्यप्रकाश सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में पति की मौत के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती पत्नी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। लखनऊ से शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
बंधुआकलां क्षेत्र के दादूपुर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान सिंह का बेटा सत्य प्रकाश सिंह (32) बहन की शादी के लिए खरीदारी करने गत बृहस्पतिवार को अपनी गर्भवती पत्नी नेहा के साथ बाइक से सुल्तानपुर शहर गया था। शहर से लौटते समय अमहट चौराहे के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया था। हादसे में सत्य प्रकाश सिंह की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर हालत में पत्नी नेहा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया गया था। नेहा के गर्भ में पल रहे शिशु को ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पत्नी नेहा ने भी रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
बेटी की डोली के बाद उठी बहू की अर्थी
सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान सिंह की जिंदगी में दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले हुई एक दुर्घटना ने उनकी खुशियां एक झटके में छीन ली। हादसे में घायल बेटे और बहू के गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु की मौत के बाद शनिवार को हनुमान सिंह ने किसी तरह दिल पर पत्थर रख कर बेटी स्वाती की शादी संपन्न की थी। अभी बेटी की डोली उठी ही थी कि रविवार को उनकी बहू की सांसें भी थम गईं।