{"_id":"6150b65b8ebc3e012555f808","slug":"death-sultanpur-news-lko5974037139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कच्चे मकान ढहे, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कच्चे मकान ढहे, मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पिछले दिनों तीन चरणों में हुई बरसात से जिले में अलग-अलग स्थानों पर कच्चे मकानों में रहने वालों की जान पर बन आई है। रविवार को कुड़वार के शादीपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि खाजापुर और करौंदीकलां के हरीपुर गांव में मकान ढहने से लोग बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पहुंची तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
पहला हादसा कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में हुआ। गांव निवासी राम करन प्रजापति की पत्नी निशा (28) शनिवार की रात अपने पुत्र अहम (8) और पुत्री जानकी के साथ घर में सोई थी। रविवार की सुबह निशा अपनी पुत्री जानकी के साथ उठकर बाहर निकलकर साफ-सफाई कर रही थी, जबकि बेटा अहम घर में सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे अचानक मिट्टी की दीवार भर-भराकर अहम पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर अहम को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अहम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर तहसीलदार सदर विदुषी सिंह मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरा हादसा भी कुड़वार ब्लॉक के खाझापुर मजरे चंदौर गांव में हुआ। गांव की रहने वाली राजपती तिवारी का मकान ढह गया। मकान ढहने से काफी नुकसान हुआ है। तीसरा मामला करौंदीकलां थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव का है। गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र छविनाथ विश्वकर्मा का कच्चा मकान शनिवार की रात भर-भराकर गिर गया। हादसे के समय प्रदीप परिवार व बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसलिए परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। कच्चा मकान गिरने से घर का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने मकान गिरने की सूचना हलका लेखपाल को दी है।