{"_id":"61462fa28ebc3ecf7b268a29","slug":"death-sultanpur-news-lko596178940","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से मां-बेटे की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से मां-बेटे की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूरे रघुवीर गांव में शुक्रवार की देर रात एक पक्के मकान में आग लगने से कमरे के अंदर बेड पर सो रहे मां और बेटे की जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतका का एक बेटा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जिसकी दिमागी हालत खराब बताई जा रही है। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। एक साथ दो मौतों से गांव में कोहराम मचा है। शनिवार की सुबह सीओ बल्दीराय ने हादसे की जांच की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
धनपतगंज क्षेत्र के पूरे रघुवीर मजरे सुखबडेरी गांव में सुबराता (50) पत्नी स्व. कन्हैयालाल अपने बेटे सूरज यादव (20) के साथ शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे के अंदर सोने चली गई थी जबकि दिमागी रूप से परेशान उसका बड़ा बेटा सोनू (25) घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात अचानक घर में आग लग गई। शनिवार की भोर में खेत जा रहे ग्रामीणों को घर से धुआं का गुबार उठता दिखा तो मौके पर लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना फायर विभाग को देते हुए आग बुझाने में जुट गए।
दमकल दल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीण जब घर के अंदर कमरे में पहुंचे तो सुबराता और उनके बेटे सूरज की जली हुई लाश मिली। कमरे में रखा सारा सामान भी जल गया था। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।