{"_id":"65e228600e8d7f98f20df1b4","slug":"death-of-teenage-girl-under-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110463-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
Sat, 02 Mar 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेड़ई का पुरवा खोखीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक किशोरी की संदिग्ध हाधात में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत से फंदे पर लटका देखा गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बंधुआकला थाना क्षेत्र के मेड़ई का पुरवा खोखीपुर गांव निवासी राजेंद्र की पुत्री लक्ष्मी (17) का शव शुक्रवार सुबह परिजनों ने कमरे की छत से फंदे पर लटका देखा। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
परिजनों को उम्मीद थी कि लक्ष्मी जीवित है। इसी उम्मीद के साथ वे ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मेेडिकल कॉलेज की जानकारी पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बंधुआकला अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।