{"_id":"65f5f149d3e009bb8a03ec04","slug":"death-of-a-child-due-to-drowning-in-a-pond-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-111213-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
कादीपुर (सुलतानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव में शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची कादीपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह तालाब में नहाने के लिए गया था।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनकेगाव गांव निवासी शैलेंद्र शर्मा का पुत्र आयुष (12) शनिवार दोपहर घर से निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को संदेह हुआ। तलाश करने पर उसका चप्पल गांव के तालाब के पास पड़ा देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद आयुष का शव तालाब में पाया गया। बताया जा रहा है कि वह तालाब में नहाने के लिए गया था। गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बड़े पुत्र की मौत से सदमे में आया परिवार
बनकेगांव निवासी शैलेंद्र मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसके दो बेटे थे। बड़ा बेटा आयुष था। जबकि छोटा पुत्र अभय (11) है। बड़े पुत्र की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।