{"_id":"5d7fc4808ebc3e016308e69f","slug":"dead-body-thrown-in-sugarcane-field-after-killing-woman-sultanpur-news-lko4818966194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घास काटने गई एक महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में शव फेंक दिया गया। महिला का हाथ रस्सी से बंधा था और गले पर चोट के निशान थे।
परिवारीजनों की सूचना के बाद सीओ लंभुआ के साथ ही जयसिंहपुर कोतवाल घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसायकपुर गांव निवासी राम केदार की पुत्री रामरती (55) की शादी कूरेभार क्षेत्र में हुई थी। लंबे समय से रामरती अपने मायके बसायकपुर गांव में ही रहती थी।
रविवार की शाम रामरती घास काटने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे रामरती का शव गन्ने के खेत में पाया गया।
विज्ञापन
परिवारीजन रामरती का शव लेकर घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद परिवारीजनों ने रामरती की जांच की तो उसके दोनों हाथ पीछे से रस्सी से बंधे थे और गले पर कटे का निशान था।
परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार की सुबह सीओ लंभुआ विजयमल्ल यादव और जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाल ने बताया कि रामरती के गले पर कटे का निशान मिला है। मृतका के भाई त्रिभुवन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।