{"_id":"62fd3817a1eeed3a7e6c3d06","slug":"dead-body-of-youth-found-in-gomti-sultanpur-news-lko644196241","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गोमती में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का गोमती में मिला शव
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। घर से निकले मीट कारोबारी युवक का शव गोमती नदी में मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार कई दिनों से बंद चल रही दुकान को लेकर वह परेशान चल रहा था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर निवासी नसीम (39) मीट का कारोबार करता था। वह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। उसने अपना मोबाइल फोन घर पर रख दिया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नगर में नसीम की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
बुधवार सुबह गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर बाईपास के पास गोमती नदी के पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाया। कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसओ संदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नसीम की मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन
नसीम के परिवार में पत्नी नशिमुन निशा के साथ ही चार बच्चे हैं। बच्चों में सबसे बड़ा बेटा दिलदार है। इसके बाद बेटी फिजा, निदा और सबसे छोटा बेटा दानिश है। नसीम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दरियापुर निवासी गुफरान ने बताया कि उसके चाचा नसीम मीट बेचने का काम करते थे। कई दिनों से मीट की दुकान बंद चल रही थी। इसे लेकर वे काफी परेशान थे।