{"_id":"67d07fb65cc7cc864a0c1c65","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-128736-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 11 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक ने सोमवार रात कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले साल मार्च में युवक गांव की एक युवती को साथ लेकर चला गया था। इस प्रकरण में युवती की मां की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
लगभग ढ़ाई महीने जेल में था। जमानत पर छूटने के बाद भी उसकी युवती से बात होती थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत हुई, लेकिन युवती की मां ने पांच लाख रुपये और पांच बीघा जमीन की शर्त रख दी। इससे परेशान होकर युवक ने घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।