फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of truck driver found on the highway, suspicion of murder

Sultanpur News: हाईवे पर ट्रक चालक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of truck driver found on the highway, suspicion of murder
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास जांच करती पुलिस व मौजूद यूपीडा कर्मचारी।
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास शनिवार सुबह एक ट्रक चालक का शव रेलिंग के पास सड़क पर पड़ा मिला। बगल में खड़े ट्रक में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान बागपत जिले के बड़ौत के मलकपुर निवासी मंगल (60) के रूप में हुई।
विज्ञापन

चालक के गले में टूटा हुआ रस्सी का फंदा बंधा मिला, जबकि उसका आधा हिस्सा ट्रक से लटका पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई है।
कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि सुबह 10. 30 बजे यूपीडा कर्मियों ने जानकारी दी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास खड़े ट्रक के पास सड़क पर एक शव मिला है। पुलिस पहुंची तो शव के गले में रस्सी का टूटा फंदा मिला, जबकि रस्सी का दूसरा हिस्सा ट्रक के गेट के पास हुक से बंधा था। चालक की जेब में पांच हजार रुपये व एक मोबाइल मिला है।
विज्ञापन

वहीं, ट्रक की तलाशी में आगे की सीट के पास ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई। ट्रक पर भी बागपत का नंबर लिखा है। ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। मौत के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। ट्रक को दोस्तपुर थाने में खड़ा करवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मौत की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, ट्रक में इलेक्ट्राॅनिक सामान लदा था। ट्रक लखनऊ से गाजीपुर जा रहा था। ट्रक में चालक मंगल के अलावा कोई मौजूद नहीं था। मृतक के घुटने में चोट के निशान मिले हैं।

खालिसपुर दुर्गा गांव से करीब 10 किमी. पीछे पश्चिम दिशा में विरसिंहपुुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से ट्रक की स्थिति के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed