फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of truck driver found floating in pond, suspicion of murder

Sultanpur News: तालाब में उतराता मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 16 Oct 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of truck driver found floating in pond, suspicion of murder
ग्रामीण से घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गोपी का पुरवा बरौसा गांव में मंगलवार को ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक वह सोमवार शाम को घर से निकला था।
विज्ञापन


गोपी का पुरवा बरौसा गांव निवासी देव प्रसाद का पुत्र प्रवेश ऊर्फ कक्कू (34) ट्रक ड्राइवर था। सोमवार को वह माल उतार कर घर लौटा। बरौसा बाजार में एक पेट्रोल पंप पर उसने ट्रक खड़ा कर घर गया। परिजनों के मुताबिक, शाम सात बजे भोजन करके वह घर से निकला था। काफी समय बीत जाने पर भी वह नहीं लौटा तो परिवारजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह प्रवेश के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता दिखा। प्रवेश के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल जयसिंहपुर अनिरुद्ध सिंह ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पिता देव प्रसाद उर्फ झल्लू माली ने शव की शिनाख्त की और अज्ञात पर हत्या की आशंका जताते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हाल ही में प्रवेश के बड़े भाई की पत्नी की मौत हो गई, जिनका बुधवार को दसवां है। मृतक शादीशुदा था। उसकी तीन संताने हैं। बड़ा बेटा गौरव (06), पुत्री माही (04) व सबसे छोटी पुत्री नैंसी (02) है। उसकी मौैत से पत्नी क्षमता व बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed