{"_id":"6594558820ee76d3420f2b2c","slug":"dead-body-of-missing-teenager-found-in-canal-on-eighth-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7637-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठवें दिन नहर में मिला लापता किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठवें दिन नहर में मिला लापता किशोर का शव
Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के बीही निदूरा गांव से डेयरी पर दूध देने गया किशोर 26 दिसंबर को लापता हो गया था। मंगलवार को उसका शव सधराभारी गांव के पास नहर के पानी में उतराता देखा गया। जानकारी होने पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बल्दीराय थाने के बीही निदूरा गांव निवासी विजय पाल का पुत्र अमित चौरसिया (14) बल्दीराय के राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। 26 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर से डेयरी पर दूध देने बल्दीराय गया था। काफी देर तक वापस घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर मां कुसुम ने 27 दिसंबर को बल्दीराय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन नहर की पटरी पर अमित की चप्पल, साइकिल व दूध का बर्तन पड़ा मिला था। उस समय स्थानीय पुलिस ने डॉग स्क्वायड, स्थानीय गोताखोर व फील्ड यूनिट की मदद से अमित की तलाश की, लेकिन नहर के पानी में उसका शव नहीं मिल सका। आठ दिन बाद मंगलवार सुबह सधराभारी गांव के पास नहर में शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे अमित के घरवालों ने शव की शिनाख्त की। एसपी सोमेन बर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनोें व अन्य ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।
परिवार में मचा कोहराम
अमित की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह दो बहनें अंशिका (19) व सोनिका (16) का इकलौता भाई था। इस संबंध में बात करने पर थाना अध्यक्ष राम विशाल सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
सातवें दिन लगाई गई एसडीआरएफ की टीम
घटना के सातवें दिन सोमवार को एसडीआरएफ टीम लगाई गई। टीम ने नहर से मंगलवार की सुबह अमित का शव बरामद किया। शरीर की खाल पानी में अधिक दिनों तक रहने से सड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते बल्दीराय थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद ली होती तो शायद पहले ही शव खोजने में सफलता मिल जाती।