फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of driver found in well

कुएं में उतराता मिला वाहन चालक का शव

Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of driver found in well
मोतिगरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेमापुर गांव के बाहर बुधवार की सुबह एक प्रौढ़ का शव उतराता पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह खेत गए चरवाहों ने गांव के बाहर स्थित कुएं में एक शव उतराता देखा। शव की सूचना आननफानन गांव तक पहुंच गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान पेमापुर गांव निवासी वाहन चालक राम मूरत यादव (55) पुत्र राम जस के रूप में की। परिवारीजन के मुताबिक राम मूरत करीब 20 दिन से घर से लापता था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल ने बताया कि शव की पहचान परिवारीजनों ने की है। परिवारीजनों ने गुमशुदगी की सूचना नहीं दर्ज कराई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed