फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of a young man found in the bushes of the canal, suspicion of murder

Sultanpur News: नहर की झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the bushes of the canal, suspicion of murder
धनपतगंज(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धनपतगंज के पीपरगांव नहर की झाड़ियों में मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पता चला कि मृतक आठ फरवरी को केस की पैरवी के लिए निकला था। नौ फरवरी को उसने अपनी मौसी के मोबाइल पर बात की थी। इसके बाद से वह लापता था। मंगलवार को संदिग्ध हालत में उसका शव मिलने के बाद लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली के सूरसराय गांव निवासी सूरज चौहान (24) अपनी छोटी मौसी अंजू पत्नी अमरजीत निवासी बड़का पतुर्जा थाना धनपतगंज के घर पर रहता था। उसका भूमि विवाद उसके मूल निवास सूरासराय के पट्टीदार से चल रहा था। मुकदमे की पैरवी के लिए वह आठ फरवरी को अपनी मौसी के घर से बीकापुर बताकर निकला था। उस दिन वह नहीं लौटा तो उसकी मौसी अंजू ने नौ फरवरी को उसे फोन किया। फोन पर उसने अपनी मौसी को बताया कि वह जल्द लौट आएगा। उसके बाद से सूरज का पता नहीं चल सका। उसकी मौसी व अन्य रिश्तेदार उसकी खोज कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार दोपहर उसका शव पड़ा देखा गया। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी धनपतगंज थाने की पुलिस को दी। उधर, शव मिलने की जानकारी होने पर धनपतगंज थाने के पूरे अवसान मिश्र निवासी अमरनाथ की पत्नी संजू भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने भतीजे सूरज के रूप में की। संजू ने बताया कि वह उसकी बड़ी मौसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज उनकी छोटी बहन अंजू के साथ रहता था। सूरज अविवाहित था और अपने छोटे भाई शिवम के साथ अपनी मौसी के घर पिता के मरने के बाद से रह रहा था। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। नौ फरवरी को फोन से बात करने के बाद से उसका पता नहीं चल सका था। उसके रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में धनपतगंज थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई शिवम की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed