{"_id":"688bc6c23f34b54bc803dd5b","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-138117-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। गुरेगांव स्थित लाल शाह का पुरवा में एक किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। गांव के अनिरुद्ध सिंह बुधवार को रिश्तेदारी गए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी अपने छोटे भाई के साथ थी। भाई-बहन रात में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए।
बृहस्पतिवार सुबह दिव्यांशी के छोटे भाई ने रसोई घर में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता देखा। छोटे भाई ने रोते हुए सूचना पड़ोसियों को दी। लोगों ने अनिरुद्ध सिंह व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
किशोरी की मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। परिवार में पिता व भाई-बहन थे। किशोरी की मौत से पिता व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।