फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead body found

पारसपट्टी गांव के जंगल में मिला नरकंकाल

Wed, 26 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
dead body found
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पारसपट्टी गांव के जंगल में बुधवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने एक नर कंकाल पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को मौके से आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ ही पैंट व गमछा मिला। घटनास्थल से मिले सामानों के आधार पर शव की शिनाख्त भांजे ने अपने मामा के रूप में की।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव से करीब ढाई किलो मीटर दूर स्थित जंगल में बुधवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने एक नर कंकाल पड़ा देखा। पास में ही पैन कार्ड, आधार कार्ड, पैंट व एक गमछा पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर एसओ शिवकुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड पर अंकित पते पर संपर्क किया तो पता चला कि नर कंकाल सत्य विजय सिंह (39) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी बांधगांव (गैरवाह) थाना सरपतहा जिला जौनपुर का है। पुलिस ने जब उस पते पर संपर्क किया तो मालूम चला कि सत्य विजय सिंह दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था और लॉकडाउन में गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य विजय सिंह अपनी बहन सुनीता सिंह निवासी ककना कोतवाली कादीपुर जिला सुल्तानपुर के घर रक्षाबंधन पर गया था। पुलिस ने ककना गांव में सुनीता सिंह से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि सत्य विजय नौ अगस्त को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।

सुनीता के बेटे विवेक सिंह ने बताया कि मामा से 10 अगस्त को फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि ने दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसे में उनका शव पारसपट्टी गांव के जंगल में कैसे पहुंचा समझ में नहीं आ रहा है। एसओ मोतिगरपुर ने बताया कि शव को पूरी तरह से जंगली जानवरों ने खा लिया है। सिर्फ कंकाल बचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed