फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body found in suspicious condition, fear of murder

संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Mon, 23 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition, fear of murder
अमेठी। स्थानीय कस्बे के एक अधेड़ की लाश रोमवार की सुबह रजबहा में पाई गई। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाने के कस्बा निवासी सुनील कुमार पाठक (52) पुत्र राम सुमेरे पाठक कस्बे में ही पान की दुकान करते थे। सुनील रोज करीब नौ बजे रात में दुकान बंद कर अपने घर जाते थे।
विज्ञापन

रविवार को सुनील के घर नहीं पहुंचने पर पुत्र मोहित पाठक व अन्य परिवारीजन उन्हें तलाशने लगे, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को सुबह घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित गिरांवा रजबहा के किनारे पानी में संदिग्ध परिस्थितियों में सुनील की लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र मोहित पाठक ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed