फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead body found at railway track

रेल ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Mon, 08 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
dead body found at railway track
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर करौंदिया क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी को मृतक के कपड़े से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया क्षेत्र में बाबा कुटी के पास रेल ट्रैक पर सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। कुछ देर में वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और मृतक युवक के कपड़े की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त डब्लू यादव (35) निवासी खेमपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। जीआरपी ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी है। किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत की आशंका है। जीआरपी थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed